कोरोना से ये देश हैं सबसे ज्यादा प्रभावित, जानिए भारत का क्या है हाल

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 72,196,732 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 1,630,521 लोगों की मौत हो चुकी है। जहां एक तरफ पूरी दुनिया के वैज्ञानिक इसका इलाज ढूढ़ने में लगे हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ सरकारें और स्वास्थ्य विभाग कोरोना (Corona) से बचाव करने के लिए पूरी तरह से हरकत में हैं। यह तो रहा पूरी दुनिया में कोरोना (Corona) के मामलों का आंकड़ा, आइए अब जानते हैं कि भारत में कितने मामले हैं।

पढ़ें- कोरोना वायरस: मरीजों में नया जानलेवा इंफेक्शन, चली जाती है आंखों की रोशनी

भारत में कोरोना के कुल मामले (Total cases of corona in India):

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 322366 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 9489740 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 144451  लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 9,956,557 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

दुनियाभर में पिछले 24 घंटे में 7.11 लाख नए मामले सामने आए और रिकॉर्ड 13,363 संक्रमितों की जान चली गई है। अगर कोरोना को लेकर पूरी दुनिया की बात करें तो इस समय कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा असर अमेरिका, भारत और ब्राजील में देखने को मिला है। बीते दिन दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका में सबसे ज्यादा मौत हुई है। इसके बाद ब्राजील, मैक्सिको, जर्मनी, इटली, यूके, पोलांड, रूस, भारत में मौत के सबसे ज्यादा केस आए।

सबसे ज्यादा प्रभावित टॉप 10 देश:

अमेरिका:     केस- 17,388,213, मौत- 314,539

भारत:       केस- 9,954,769, मौत- 144,487

ब्राजील:      केस- 7,042,695, मौत- 183,822

रूस:        केस- 2,734,454, मौत- 48,564

फ्रांस:       केस- 2,409,062, मौत- 59,361

टर्की:        केस- 1,928,165, मौत- 17,121

यूके:        केस- 1,869,666, मौत- 65,520

इटली:       केस- 1,855,737, मौत- 66,537

स्पेन:       केस- 1,782,566, मौत- 48,596

अर्जेंटीना:     केस- 1,517,046, मौत- 41,365

इसे भी पढ़ें-

कोरोना वायरस: मरीजों के लिए अस्पताल से छुट्टी मिलने के अगले 10 दिन तक बहुत जोखिम

कोरोना मरीजों का इलाज आयुष डॉक्टर कर सकते हैं या नहीं? सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये फैसला

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।